हापुड़ का 50 हजार का इनामी डकैत अजीत गिरफ्तार
“चोरी और डकैती के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश”: एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी अपराधी अजीत को दबोचा; दर्ज हैं 43 संगीन मुकदमे
शाहजहाँपुर/हापुड़ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश में वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ लखनऊ की टीम ने जनपद हापुड़ के थाना पिलखुआ से वांछित और 50,000 रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी अजीत को शाहजहाँपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार दीक्षित के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक ओम शंकर शुक्ला व निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व वाली टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर हरदोई बाईपास (नियर रिलायंस गेट, थाना रामचन्द्र मिशन, शाहजहाँपुर) के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
एसटीएफ की कड़ी पूछताछ में आरोपी अजीत ने अपने आपराधिक नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा किया है:
-
अलग-अलग राज्यों में वारदात: अभियुक्त ने कबूला कि वह अपने परिजनों और सहयोगियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह चलाता है। यह गिरोह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और पड़ोसी राज्यों में चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था तथा वारदात के बाद तुरंत ठिकाना बदल लेता था।
-
पत्नी पहले ही माल समेत हुई थी गिरफ्तार: 4 अप्रैल 2026 को पिलखुआ (हापुड़) पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी के माल और नकदी का बंटवारा करते समय अजीत की पत्नी रेहाना और अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस दौरान अजीत अपने साथी इन्तेजार, शनी और अंकित के साथ मौके से फरार हो गया था।
विभिन्न जिलों में दर्ज हैं 43 संगीन मुकदमे
गिरफ्तार अभियुक्त अजीत (निवासी हैदरनगर, हापुड़नगर) का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और गंभीर है। उसके खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, शाहजहाँपुर और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में 43 मुकदमे दर्ज हैं:
-
गैंगस्टर, हत्या के प्रयास और डकैती के मामले: आरोपी पर जानलेवा हमला (307 IPC), डकैती (395 IPC), लूट (392 IPC), चोरी, यूपी गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट की विभिन्न संगीन धाराएं दर्ज हैं।
-
अग्रिम कानूनी कार्रवाई: एसटीएफ ने गिरफ्तार अभियुक्त को थाना पिलखुआ (हापुड़) में पंजीकृत मु०अ०सं० 145/2026 (धारा 317(2), 317(5) BNS) में दाखिल कर दिया है, जहाँ से स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
‘ऑल राइट्स मैगजीन’ अंतरराज्यीय अपराधी गिरोहों का खात्मा कर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यूपी एसटीएफ की इस महत्वपूर्ण सफलता का अभिनंदन करती है।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)
मिजोरम यूथ कांग्रेस की बैठक: 25 हजार खाली पदों पर संग्राम!
