दीवाली 2026: क्यों पूजा में मां लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है कमल का फूल?

हिंदू धर्म में दिवाली के पर्व का विशेष महत्व है इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का पूजा का विधान है इस पूजा में कमल का फूल चढ़ाने का विशेष महत्व है। 

दीवाली 2026: कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। इस पूजा में दीपक, मिठाई, रोली, अक्षत और फूलों को विशेष रूप से शामिल किया जाता है। माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करने का विशेष महत्व है।

दिवाली की पूजा में लोग कमल का फूल विशेष रूप से शामिल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कमल के फूल का दिवाली की पूजा में क्या महत्व है? आइए जानते हैं इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और परंपराएं।

माता लक्ष्मी से जुड़ा है कमल का फूल 
धार्मिक मान्यता के मुताबिक, कमल का फूल मां लक्ष्मी का प्रिय पुष्प है। मां लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजमान हैं और हाथों में कमल धारण किए हुए हैं। यही वजह कि दिवाली की पूजा में कमल का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। कमल का फूल अर्पित करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

कमल का महत्व
कमल का फूल कीचड़ में खिलता है, लेकिन इसके बावजूद अपनी सुंदरता और स्वच्छता के लिए जाना जाता है। इस विशेषता की वजह से अच्छे विचारों और परिस्थितियों के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रतीक है। दिवाली की पूजा में मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना जीवन में सुख, शांति और सद्भाव की कामना से जुड़ा है।

धन, वैभव और समृद्धि की देवी हैं मां लक्ष्मी

माता लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, माता लक्ष्मी की पूजा में कमल का फूल चढ़ाना खुशहाली और उन्नति लाता है। मां लक्ष्मी को कमल का फूल अतिप्रिय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: