24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर उच्च राशि में जाएंगे चंद्रमा:

कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा का उच्च राशि में गोचर 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों को करियर में तरक्की मिलने के साथ-साथ धन लाभ के भी योग बनेंगे।

24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है और इसी दिन सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेगा। ज्योतिष अनुसार चंद्रमा का इस राशि में गोचर 4 राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होने वाला है।

इन राशियों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। जिससे इन राशि वालों का करियर में प्रदर्शन बेहद शानदार रहेगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि 

चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। यह गोचर आपके अटके कार्यों को भी पूरा कराएगा। साथ ही धन लाभ के भी रास्ते खोलेगा।

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा का उच्च राशि में गोचर बेहद शुभ साबित होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। घर का माहौल सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। अचानक से धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल साबित होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। यात्रा से आप अच्छा लाभ पाने में सफल रहेंगे। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में कुछ सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। मानसिक तनावों से राहत मिलेगी।

मकर राशि 

मकर राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। कार्यस्थल पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी बड़ी परेशानी से मुक्ति मिलने की संभावना है।

कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करना चाहिए?

कार्तिक पूर्णिमा पर किसी पवित्र नदी या घर पर ही नहाने से पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान पूजा करनी चाहिए।

फिर शाम के समय दीपदान करें और जरूरतमंदों को कुछ न कुछ दान अवश्य करें।

इस दिन तुलसी जी के समक्ष 365 बाती का दीपक जलाना भी बेहद शुभ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: