शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी को कोटि-कोटि नमन।
शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जी ने अंग्रेजी साम्राज्य के अन्याय, लूट, गैर-बराबरी, भेदभाव और शोषण के खिलाफ लड़ते हुए शहादत दी थी। उनका सपना ऐसे भारत का था जहां सबको समान अधिकार हों, सबके लिए न्याय हो, लूट और शोषण न हो, नागरिकों को स्वतंत्रता एवं गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार हो। भगत सिंह जी के विचारों को आत्मसात करना और उनके सपने को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सादर नमन 🙏

