सादगी से जन्मदिन मनाएंगी आमना शरीफ

ग्लैमर से दूर, अपनों के बीच जन्मदिन मनाएंगी आमना शरीफ

मुंबई (अनिल बेदाग): ग्लैमर की चमक-दमक के बीच भी कुछ सितारे अपनी सादगी से दिल जीत लेते हैं और आमना शरीफ उन्हीं में से एक हैं। अपनी खूबसूरती, बेहतरीन अभिनय और एवरग्रीन चार्म के लिए मशहूर आमना इस बार अपना जन्मदिन किसी भव्य पार्टी या शोर-शराबे के बजाय परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सादगी से मनाने जा रही हैं। उनके लिए इस दिन का सबसे बड़ा जश्न अपनों का साथ, कृतज्ञता का एहसास और जरूरतमंदों की मदद करना है।

हेल्दी रूटीन और सादगी को तरजीह

फिटनेस को अपनी दिनचर्या का एक बेहद अहम हिस्सा मानने वाली आमना अपने जन्मदिन के खास मौके पर भी अपनी हेल्दी रूटीन को छोड़ना पसंद नहीं करेंगी। उनका मानना है कि तड़क-भड़क वाली पार्टियों से बेहतर है कि इस दिन को आत्म-निरीक्षण और अपनों के साथ सुकून से बिताया जाए।

आमना का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी ख्वाहिश हमेशा स्वस्थ रहना, एक बेहतर इंसान व कलाकार के रूप में निरंतर आगे बढ़ना तथा अपने दर्शकों का प्यार लगातार पाते रहना है।

जल्द ही नए रोमांचक प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर

‘एक विलेन’ जैसी सुपरहिट फिल्म और ‘आधा इश्क’ जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज के जरिए अपनी बेहतरीन अभिनय क्षमता और वर्सेटाइल एक्टिंग स्किल्स को साबित कर चुकी आमना शरीफ के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। वे जल्द ही कुछ नए और बड़े प्रोजेक्ट्स का आधिकारिक तौर पर ऐलान करने जा रही हैं। इन बेहद रोमांचक प्रोजेक्ट्स के साथ वे एक बार फिर स्क्रीन पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती नजर आएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: