म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान

म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान
तीन म्यूजिक वीडियो, चार फिल्मों का धमाका! मनोरंजन की दुनिया में वाइब एंटरटेनमेंट की दस्तक
उर्फी जावेद से टेरेन्स लुईस तक सितारों का जमावड़ा, वाइब एंटरटेनमेंट ने दिखाई नई उड़ान
मुंबई (अनिल बेदाग): मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के इरादे से वाइब एंटरटेनमेंट ने मुंबई के खार स्थित मिलर हाउस में शानदार अंदाज में दस्तक दी। सितारों से सजी इस शाम में कंपनी ने तीन म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने के साथ अपनी चार आगामी फिल्मों की आधिकारिक घोषणा कर मनोरंजन जगत में नई हलचल पैदा कर दी।
इस समारोह का खास आकर्षण म्यूजिक वीडियो ‘आ मेरी बाहों में आ’ रहा, जिसमें उर्फी जावेद और आक्षिथ सुखीजा की जोड़ी नजर आ रही है। इस मौके पर टेरेन्स लुईस, ईशान मसीह, हेमा शर्मा और ज्योति दीक्षित सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगाए।
वाइब एंटरटेनमेंट की यह शुरुआत केवल म्यूजिक वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी ने फिल्मों की दुनिया में भी अपनी योजनाओं का संकेत दिया है।
तीन म्यूजिक वीडियो और चार आगामी फिल्मों के साथ बैनर का लक्ष्य दर्शकों को विविध, आकर्षक और मनोरंजक कंटेंट देना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वाइब एंटरटेनमेंट अपने नए प्रोजेक्ट्स से दर्शकों के बीच कितना प्रभाव छोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: