‘इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह! अहान पांडे और शरवरी की नई जोड़ी मचाएगी धूम

‘इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह! अहान पांडे और शरवरी की नई जोड़ी मचाएगी धूम
यशराज फिल्म्स की ‘बेपरवाह’ का ऐलान, रोमांस और एक्शन के तूफान के साथ 26 मार्च 2027 को होगी रिलीज़
पहली बार साथ दिखेंगे अहान पांडे-शरवरी, अली अब्बास ज़फर की ‘बेपरवाह’ में दिखेगा प्यार का जुनूनी अंदाज
मुंबई (अनिल बेदाग): बॉलीवुड में रोमांस और एक्शन का नया तूफान लाने के लिए तैयार है यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘बेपरवाह’। अहान पांडे और शरवरी अभिनीत इस रोमांटिक एक्शन-ड्रामा के टाइटल का ऐलान होते ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर कर रहे हैं, जबकि आदित्य चोपड़ा इसके निर्माता हैं।
टीज़र पोस्टर के साथ सामने आया फिल्म का नाम अपने आप में जुनून, बेखौफ अंदाज और प्यार की एक दिलचस्प कहानी का संकेत देता है। ‘सैयारा’ से दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाले अहान पांडे और शरवरी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। ऐसे में इस नई जोड़ी की केमिस्ट्री देखना दिलचस्प होगा।
अली अब्बास ज़फर की यशराज फिल्म्स में वापसी भी इस प्रोजेक्ट को खास बनाती है। वह इससे पहले ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर ज़िंदा है’ जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अब ‘बेपरवाह’ के जरिए वह रोमांस और दमदार एक्शन का नया मिश्रण पेश करने जा रहे हैं। फिल्म 26 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: