भाजयुमो ने ओलम्पिक मे गए खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन लिए चलाई साईकिल
बरेली : मीडिया प्रभारी ललित मोहन मल्होत्रा ने बताया पहली बार देश के 127 एथलीट टोक्यो ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
चियर फॉर इंडिया के अन्तर्गत खिलाड़ियों के उत्साह के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व की आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सुधांशु सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित साईकल चलाने के कार्यक्रम किया प्रत्येक दिन साईकिल चलाने से शारिरिक ऊर्जा व फिटनेस बनी रहती है प्रत्येक व्यक्ति को साईकिल जरूर चलानी चाहिए कार्यक्रम मे उपाध्यक्ष संजीव सिंह, अभय शिव, निखिल राजपूत, राजीव, मौजूद रहे।