बिग बॉस 20 : ‘सांसे बंद हो रही हैं’, स्काउट ने किया लव गिल को नॉमिनेट, फूट-फूटकर रोईं अभिनेत्री;
बिग बॉस 20′ का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव गिल रोते हुए नजर आईं दरअसल, नॉमिनेशन टास्क में स्काउट ने लव को नॉमिनेट कर दिया था इसके बाद अभिनेत्री टूट गईं और फिर अपना दर्द जाहिर किया।
हाल ही में नॉमिनेशन टास्क का एक प्रोमो सामने आया, जिसमें स्काउट ने लव का नाम लेते हुए कहा कि जो अभी हालिया चीजें हुई हैं, उसकी वजह से मैं चीजों को आगे नहीं ले जाना चाहता और फ्रेश स्टार्ट करना चाहता हूं। इसके बाद लव आईं और रोने लग गईं।
लव और स्काउट के बीच आई दूरियां
बता दें कि बीते वीकेंड का वार के बाद से ही लव गिल और स्काउट के बीच दूरियां देखने को मिल रही है। दरअसल, बीते हफ्ते रोहित शेट्टी ने दोनों की जमकर क्लास लगाई थी। साथ ही उन्हें यह भी बताया कि जो वह कर रहे हैं, वो बाहर अच्छा नहीं लग रहा। इसके बाद शो में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी आईं और उन्होंने लव को काफी कुछ सुनाया था।
ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
