भाजपा महानगर ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई
बरेली : भारतीय जनता पार्टी महानगर के प्रभारी उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान ब महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा के दिशा निर्देशन में बैठकों का आयोजन किया गया भाजपा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की महानगर के सीबीगंज मंडल ,मणि नाथ मंडल और पूर्वी मंडल मैं मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई सीबीगंज मंडल में सरस्वती शिशु मंदिर में मंडल का प्रशिक्षण वर्ग एवं कार्यसमिति बैठक हुई
प्रशिक्षण वर्ग को दो सत्रों में संपन्न किया
जिसमें प्रथम वक्ता शहर विधायक माननीय डॉ अरुण कुमार एवं द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता महानगर के अध्यक्ष डॉ केएमअरोड़ा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी ने की प्रशिक्षण वर्ग को मुख्य रूप से मंडल के प्रभारी डॉक्टर से अनिल शर्मा ने प्रथम सत्र किया एवं द्वितीय सत्र महानगर के महामंत्री प्रभु दयाल लोधी ने किया और सरकार के कार्यों पर प्रकाश डाला सभा में उपस्थित कार्यकर्ता राजेंद्र श्रीवास्तव , योगेंद्र शर्मा , अधीर सक्सेना , अमरीश कठेरिया, रंजीत बाल्मीकि , अजय मौर्य जी सभासद सुखदेव कश्यप, धर्मवीर साहू ,राकेश सिंह , वेद राम मौर्या , नत्थू लाल राठौर , मुकेश देवल मौजूद रहे।
मंडल की बैठक वैशाली बैंकट हॉल सतीपुर बरेली में कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता मंडल प्रभारी शिव कुमार महेश्वरी ने बूथों पर सत्यापन करने तथा बूथों पर कार्य करने की प्रणाली के संबंध में अवगत कराया तथा दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया जिसमें राशन वितरण, वैक्सीनेशन तथा मंडल कार्यशैली के बारे में अवगत कराया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष रामबहादुर मौर्य ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन भी किया कार्यक्रम में मंडल महामंत्री आशीष सक्सेना, चरण सिंह सोनकर, मुनीश गुप्ता, राजन कुमार, राममूर्ति मौर्य, नरेश शर्मा बंटी, डॉ नवल किशोर, जयदीप चौधरी, पंकज सैनी, जतिन शर्मा,चंद्रपाल राठौर, रूपेंद्र पटेल, सूर्यकांत मौर्य राजकिशोर, विनोद कश्यप, मोनू ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आशीष सक्सेना ने किया।मणिनाथ मंडल की कार्यकारणी की बैठक का आयोजन प्रयागो बारात घर में हुआ जिसमें महानगर अध्यक्ष डॉ० के०एम अरोड़ा महामंत्री अधीर सक्सेना उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल एवं विष्णु शर्मा , डॉ सीपी चौहान, डॉ तृप्ति गुप्ता ,अमरीश कठेरिया साथ ही मंडल अध्यक्ष जेपीएस पाल मंडल श्याम सिंह मयूर अग्रवाल अनिल सक्सेना एवं मंडल पदाधिकारी शामिल रहे जिसमें केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार की उपलब्धियां बताई गई जिन्हें जन-जन तक पहुंचाने का जिम्मा कार्यकर्ताओं को सौंपा गया।