फतेहगंज पश्चिमी में ब्लॉक प्रमुख पद पर सपा ने लहराया परचम
फतेहगंज पश्चिमी (राजेश शर्मा) : विकास खंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चल रहे मतदान में मतदाताओं ने 2 बजे तक कुल 79 वोटों में 78 वोट पड़े। एक वोट चैक पटेल का नहीं पड़ा। तीन बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई जिसमें से 71 वोट सपा समर्पित प्रत्याशी किरन यादव के पक्ष में और 6 वोट भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी को मिले। जिसमें एक वोट निरस्त भी हुआ। सपा समर्पित प्रत्याशी किरन यादव ने 65 वोट लेकर शानदार जीत हासिल की।