UPSTF : 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त थान सिंह को कानपुर कमिश्नरेट से गिरफ्तार
स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।प्रेस नोट संख्या 160, दिनांक 07-07-2023
वर्ष 2014 में जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र करहल में हुई 04 व्यक्तियों की हत्या में वांछित रूपये 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त थान सिंह कानपुर कमिश्नरेट से गिरफ्तार।
दिनांक 06-07-2023 को एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेष को वर्ष 2014 में जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र करहल में हुई 04 व्यक्तियों की हत्या में वांछित रूपये 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त थान सिंह को कानपुर कमिश्नरेट से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- 1- थान सिंह पुत्र अनवेद सिंह निवासी मनौना, थाना करहल, जनपद मैनपुरी।
बरामदगीः- 1- 01 अदद 315 बोर अवैध तमन्चा। 2- 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय- दिनांक 06-07-2023 को समय लगभग 20ः45 बजे गेट नं0-2, रेलबाजार साइड, प्लेटफार्म नं0-1 कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के पास थाना क्षेत्र रेलबाजार, जनपद कानपुर नगर।
एस0टी0एफ0 उ0प्र0 द्वारा प्रदेश के कुख्यात अपराधियो, माफियाओ, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियांे के विरूद्ध प्रचलित अभियानो के क्रम में एस0टी0एफ0 की विभिन्न टीमों/फील्ड इकाईयों को कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था।
जिसके अनुपालन में जिसके क्रम में श्री विशाल विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिहं के नेतृत्व एवं उ0नि0 श्री राहुल परमार मु0आ0 पुष्पेन्द्र सिंह एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई कानपुर द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि वर्ष-2014 में ग्राम मनौना में हुई 04 व्यक्तियों की सामूहिक हत्या हुई थी। जिसमें थान सिंह उपरोक्त सहित 09 लोग वांछित थे।
जिसमें 08 लोग जेल जा चुके है तथा थान सिंह वांछित चल रहा है, जो दिल्ली तथा गुड़गॉव में छिपकर रहता था परन्तु किसी काम से ट्रेन द्वारा कानपुर आने वाला हैं, जिसमें गिरफ्तारी हेतु 25,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित है। उक्त सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा ज्ञात स्थान पर पहुॅचकर वांछित थान सिंह को आवष्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हई।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वर्ष-2004 में आपसी रंजिष के कारण अकबर सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह यादव की हत्या हुई थी, जिसमें इसे आजीवन कारावास की सजा हो गयी। वर्ष-2014 मेें सजा काटकर फतेहपुर जेल से वापस आया। कुछ समय पष्चात सितम्बर-2014 में ही पुनः इसके ही गॉव के नेम सिंह के दो पुत्र (नीरज व सोनू) तथा अखलेश व सुनील की हत्या हो गयी, जिसमें यह वांछित था और इसके गिरफ्तारी हेतु रू0 25 हजार का पुरस्कार घोषित था, गिरफ्तारी से बचने हेतु यह गुड़गॉव, दिल्ली आदि शहरों में छिपकर रह रहा था।
उल्लेखनीय है कि ग्राम मनौना, थाना क्षेत्र करहल, मैनपुरी में वर्ष-2014 में 04 व्यक्तियों की हत्या हुई थी, जिसमें कुल 09 अभियुक्त वांछित थे। जिसमें से एसटीएफ आगरा व गौमतबुद्धनगर टीम द्वारा कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है तथा थान सिंह वांछित था, जो फरार चल रहा था।
अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 137/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रेलबाजार, कानपुर कमश्निरेट में अभियोग पंजीकृत कराते हुए अग्रेतर विधिक कार्यवाही की गयी।
गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स मैगज़ीन