UP : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई गांधी जयंती l
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय में दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर सामुहिक ‘रामधुन’ का आयोजन भी किया गया अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से रामधुन में सहभागिता की तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में गांधी जी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए स्वच्छ, सुशासित एवं जनहितकारी कार्यसंस्कृति को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
