कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी
तनिशा मुखर्जी की वापसी को खास बनाएगी कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म
मुंबई (अनिल बेदाग): अभिनेत्री तनिशा मुखर्जी करीब पाँच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह फिल्ममेकर कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ में नजर आएंगी। यह फिल्म मुंबई की पारसी कम्युनिटी की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो 1990 के दशक से लेकर 2025 तक कई दशकों का सफर तय करती है।
फिल्म में रोमांस, हास्य और भावनाओं के जरिए बदलते रिश्तों तथा जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों को दिखाया जाएगा। निर्देशक कपिल के मुताबिक, तनिशा में मौजूद भावनात्मक गहराई इस किरदार के लिए बेहद जरूरी थी। उनका मानना है कि अभिनेत्री ने अपने अभिनय से कहानी में खास संवेदनशीलता जोड़ी है।
फिल्म की प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए दक्षिण मुंबई और दादर पारसी कॉलोनी के असली पारसी घरों में शूटिंग की गई है। कपिल ने पारसी समुदाय के लोगों के साथ मिलकर वहां की संस्कृति, बोलचाल और जीवनशैली को करीब से समझा। कपिल इस फिल्म के लेखक, निर्देशक और निर्माता होने के साथ इसमें अभिनय भी कर रहे हैं। फिल्म में सुष्मिता मुखर्जी, कितू गिडवानी, डेलनाज़ ईरानी, तनाज़ ईरानी और अन्य कलाकार भी शामिल हैं। 1978 की फिल्म ‘खट्टा मीठा’ के एक मशहूर गीत से प्रेरित इसका शीर्षक भी खास मायने रखता है। थिएट्रिकल रिलीज से पहले फिल्म को अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में ले जाने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: