उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले संगठन के पदाधिकारियों ने नव वर्ष मनाने की नई पहल की

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रैन बसेरो में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए नगर निगम द्वारा संचालित कम्युनिटी किचन के लिए राशन सामग्री देकर नव वर्ष की शुरुआत की

जिलाधिकारी लखनऊ एवं नगर आयुक्त लखनऊ को व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने पदाधिकारियों के साथ राशन सामग्री भेंट की

राशन सामग्री में 40 कुंटल आटा, 40 कुंटल चावल, 20 टीन फ़ूड आयल, एवं सब्जी मसाले तथा 5 कुंटल आलू शामिल रहे

जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनकी नई पहल की सराहना की तथा सभी से इस पुनीत कार्य हेतु आगे आने का आवाहन किया

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने सभी व्यापारियों से अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व एवं अपील पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नए वर्ष की शुरुआत नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरो मे रहने वाले जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था में राशन सामग्री देते हुवे सहायक बनकर की

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ लक्ष्मण मेला मैदान स्थित रैन बसेरा पर जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार एवं नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह को नए वर्ष के अवसर पर राजधानी में नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरा में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए चलाए जा रहे कम्युनिटी किचन हेतु राशन सामग्री सौंपी

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों के सहयोग से जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को कम्युनिटी किचन के लिए 40 कुंटल आटा ,40 कुंटल चावल, 500 किलो आलू ,20पीप घाद्य आयल एवं सब्जी मसाले दिए

इस अवसर पर बोलते हुए जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के इस पुनीत कार्य की सराहना की

नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा आदर्श व्यापार मंडल का यह कार्य सभी के लिए प्रेरणादायी है इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश गया है भूखे को भोजन कराने से बड़ा पुण्य का कोई कार्य नहीं है

संजय गुप्ता ने इस अवसर पर सभी से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि संगठन आगे भी कम्युनिटी किचन के लिए सहयोग करता रहेगा उन्होंने बताया संगठन के पदाधिकारी अगले 10 दिन तक राजधानी में रात में टोली बनाकर निकलेंगे और जरुरत मंदो को कंबल वितरित करेंगे

राशन सामग्री भेंट कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्षह हरजिनदर सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर, आशीष गुप्ता, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष राठी, रोहित जयसवाल खुर्रम नगर मार्केट के अध्यक्ष उमेश संवाल, चेयरमैन राजा राम रावत ,ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, राजू रस्तोगी, शेखर सिंह तथा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त डॉ अरविंद जोनल अधिकारी नरेंद्र वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स मैगज़ीन,लखनऊ से राघवेंद्र सिंह सीनियर रिपोर्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: