दो पक्षों में विवाद हो गया वही एक पक्ष ने फायरिंग कर दी
बरेली के इज्जत नगर के गांव परतापुर में उस समय हड़कंप मच गया जब मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया वही एक पक्ष ने फायरिंग कर दी।
इस घटना में एक बच्चा सहित चार लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक घटना के पीछे की वजह गली में गाड़ी खड़ी करना बताया गया है।वही घटना की जानकारी होते ही एसएसपी रोहित सजवाण के साथ एसपी सिटी रविन्द्र कुमार भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बाइट रोहित सिंह सजवान एसएसपी बरेली
बरेली से रोहिताश कुमार की रिपोर्ट !