यूपी में तीसरा मोर्चा, ओवैसी-चंद्रशेखर ने किया गठबंधन का ऐलान

उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ASP ने ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के नाम से गठबंधन का ऐलान किया है. चंद्रशेखर ने इसे तीसरा मोर्चा बताने के बजाय सामाजिक परिवर्तन मोर्चा कहा. उन्होंने कहा कि अब कमजोर समाज के लोग अपने वोट की ताकत से मजबूत बनेंगे और किसी के आगे हाथ नहीं फैलाएंगे.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने नए गठबंधन का ऐलान किया है. इस गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम दिया गया है, जिसमें फिलहाल दो प्रमुख दल आजाद समाज पार्टी ASP और AIMIM शामिल हैं. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इसे तीसरा मोर्चा कहना सही नहीं होगा, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: