गुरु-चंद्र के बीच 12 नवंबर को बनेगा नवपंचम योग,

गुरु और चंद्रमा के बीच 12 नवंबर की दोपहर में नवपंचम योग बनेगा। इस शुभ योग के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

गुरु और चंद्रमा के बीच 12 नवंबर की दोपहर नवपंचम योग बनेगा। यह योग चंंद्रमा के धनु राशि में प्रवेश के चलते बनेगा, चंद्रमा 12 नवंबर की दोपहर 2 बजकर 19 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

दो शुभ ग्रहों के बीच बनने वाला यह योग राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इन राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

मेष राशि

मेष राशि वालों नवपंचम योग के दौरान गुरु आपके पंचम भाव में होंगे जबकि गुरु नवम भाव में। चंद्र-गुरु की स्थिति के चलते आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिल सकता है। पके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आय के नए स्रोत भी इस राशि के जातकों को मिलेंगे। अगर नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति भी आपको प्राप्त हो सकती है। आर्थिक रूप से आप सशक्त हो सकते हैं और संचित धन में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार भी आपको मिल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों चंद्रमा नवपंचमय योग के दौरान आपकी ही राशि में रहेंगे जबकि आपकी राशि के स्वामी गुरु आपके नवम भाव में होंगे। अगर आप रचनात्मक कार्य, मीडिया या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो बड़ी उपलब्धि आपको मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर धनु वालों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा, आपको आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी इस राशि के जातकों को अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते है। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ फलदायक सिद्ध हो सकती हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों नवपंचमय योग के दौरान चंद्रमा आपके लाभ भाव यानि एकादश भाव में होंगे वहीं गुरु आपके सप्तम भाव में होंगे। नवपंचम योग के चलते इस राशि के कारोबारियों को जबरदस्त धन लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में उन्नति करने के भी अच्छे अवसर आपको मिल सकते हैं। जो लोग मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करते हैं उन्हें पदोन्नति मिलने के आसार हैं। बीते समय में किए गए निवेश से भी लाभ इस राशि के जातक पा सकते हैं।आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: