प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें भगवान श्रीराम को धर्म के साक्षात् स्वरूप के रूप में दर्शाया गया है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें भगवान श्रीराम को धर्म, सत्य और शौर्य के साक्षात् स्वरूप के रूप में दर्शाया गया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“रामो विग्रहवान् धर्मस्साधुस्सत्यपराक्रमः।

राजा सर्वस्य लोकस्य देवानां मघवानिव॥”

भगवान श्रीराम स्वयं धर्म के साक्षात् स्वरूप हैं। वे सज्जनों के परम आश्रय हैं, अपने संकल्पों पर अडिग रहते हैं और सत्य एवं शौर्य के प्रति दृढ़ रहते हैं। वे इस संपूर्ण ब्रह्मांड के एकमात्र शासक हैं, जो सभी लोकों का उसी प्रकार शासन और संरक्षण करते हैं, जिस प्रकार भगवान इंद्र संपूर्ण स्वर्गलोक का शासन और संरक्षण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: