कायस्थ समाज ने आज भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन कर उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया।

बरेली ।  कायस्थ समाज की समस्त संस्थाओं के जिला अध्यक्षों एवं नगर निगम में कायस्थ पार्षदगणों के साथ समाज के सहयोग से सब की उपस्थिति में आज 16 नवंबर 2020 को प्रातः 11 बजे कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के बराबर में कलम दवात प्रतीक चिन्ह लगाए जाने वाले प्रस्तावित स्थान पर यम द्वितीया पर भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन एवम आरती हुई।

इस कार्यक्रम मे केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार, बी जे पी के नगर विधायक डॉ अरुण कुमार, पार्षद सतीश कातिब, गौरव सक्सेना, दीपक सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, उदित सक्सेना, शालिनी जौहरी, रचना सक्सेना, राजेंन विद्यार्थी, शिव कुमार बरतरिया, निर्भय सक्सेना, वेद प्रकाश कातिब, पंकज सक्सेना, संजय सक्सेना, अखलेश सक्सेना, प्रवेश वर्मा, उदय सक्सेना, धीरू सक्सेना, विशाल श्रीवास्तव, अनुप सक्सेना, राकेश सक्सेना, आदित्य सक्सेना, अनूप सिन्हा, गोविंद सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, शुभम, मुकेश सक्सेना, अभय सिंह भटनागर, अनिल सक्सेना, आदि उपस्थित रहे।

भगवान चित्रगुप्त जी के प्रतीक ‘कलम – दवात’ का प्रतीक बरेली में, कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के तिराहे पर लगे। समाज को जाग्रत करने के निर्भय सक्सेना पत्रकार के इस विचार को मूर्तरूप देने के प्रयास के लिए मानव सेवा क्लब के सुरेंदर बीनू सिन्हा एवम अखलेश सक्सेना ने रचनात्मक पहल पर समस्त कायस्थ समाज की सराहना की।

 

ब्यूरो चीफ ऑल राइट्स न्यूज़ !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: