दृश्यम’ का आखिरी राज़ खुलेगा, 2 अक्टूबर को होगा कहानी का सबसे बड़ा खुलासा

दृश्यम’ का आखिरी राज़ खुलेगा, 2 अक्टूबर को होगा कहानी का सबसे बड़ा खुलासा
लौट रहा है ‘दृश्यम’ का सबसे बड़ा अध्याय
‘दृश्यम’ की कहानी का आखिरी पन्ना खुलने को तैयार
मुंबई (अनिल बेदाग): कुछ कहानियां सिर्फ पर्दे पर नहीं चलतीं, बल्कि दर्शकों के जेहन में अपनी अलग जगह बना लेती हैं। ‘दृश्यम’ भी ऐसी ही कहानी है, जिसने अपने रहस्य, रोमांच और किरदारों के जरिए दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रखा। अब इस चर्चित फ्रेंचाइज़ी का अगला और निर्णायक अध्याय ‘Drishyam The Conclusion’ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है, जबकि फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स की ओर से जारी संदेश—“इस कहानी का आखिरी पन्ना अब खुलने वाला है”—ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज समेत दमदार कलाकारों की टीम नजर आएगी। कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म की कहानी अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज शेख ने लिखी है। पैनोरमा स्टूडियोज की यह प्रस्तुति दर्शकों को एक बार फिर रहस्य, तनाव और सवालों से भरी दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: