टेक फेस्ट 2026: रोबोटिक्स का दम
‘विद्या टेक फेस्ट 2026’ में छात्रों का शानदार प्रदर्शन: एआई और रोबोटिक्स में दिखाया हुनर, पवई में नई ‘टिंकरिंग लैब’ शुरू
विशेष रिपोर्ट: अनिल बेदाग
मुंबई: टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी के अनोखे संगम के साथ ‘विद्या टेक फेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन मुंबई के पवई स्थित विद्या सेंटर में संपन्न हुआ। एसुस इंडिया (Asus India) और विद्या फाउंडेशन की साझा पहल के तहत आयोजित इस फेस्ट में छात्रों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, कोडिंग, अरडुइनो, एसटीईएम (STEM) और डिजिटल इनोवेशन पर आधारित अपने कई इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए।
नई ‘टिंकरिंग लैब’ का हुआ उद्घाटन आयोजन का मुख्य आकर्षण विद्या के पवई सेंटर में नई ‘टिंकरिंग लैब’ का शुभारंभ रहा। एसुस इंडिया के साउथ एशिया रीजनल डायरेक्टर एरिक ओउ ने लैब का उद्घाटन करते हुए कहा कि छात्रों के लिए केवल किताबी कॉन्सेप्ट सीखना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें अपने आइडियाज को असल जिंदगी के प्रोजेक्ट्स में बदलने का अवसर भी मिलना चाहिए। इस नई लैब के माध्यम से छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स, कोडिंग, आईओटी (IoT) और रोबोटिक्स को प्रैक्टिकल प्रयोगों के जरिए सीख सकेंगे।
12,000 से अधिक बच्चों तक पहुंची पहल एसुस और विद्या फाउंडेशन की यह डिजिटल साक्षरता पहल पिछले एक वर्ष में महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के 12,000 से अधिक बच्चों और 650 युवाओं तक पहुंच चुकी है। इस पहल को अब टिंकरिंग लैब के जरिए डिजिटल शिक्षा से आगे बढ़ाकर ‘करके सीखने’ (Practical Learning) के मॉडल से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में एक भव्य अवॉर्ड सेरेमनी के जरिए प्रतिभावान छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

