पुणे में सजेगा मशीन टूल एक्सपो 2026

पुणे में सजेगा मशीन टूल और स्मार्ट फैक्ट्री का महाकुंभ: IMTMA का ‘PMTX 2026’ और ‘FACTEQ 2026’ एक्सपो 7 सितंबर से

रिपोर्टर: अनिल बेदाग

मुंबई: भारत के तेजी से बदलते मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को आधुनिक तकनीकों और स्मार्ट समाधानों से जोड़ने के लिए इंडियन मशीन टूल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IMTMA) द्वारा एक बड़े इंडस्ट्रियल शो का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 7 से 10 सितंबर तक पुणे के मोशी स्थित ‘पुणे इंटरनेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर’ (PIECC) में ‘पुणे मशीन टूल एक्सपो (PMTX) 2026’ के साथ-साथ ‘फैक्ट्री इक्विपमेंट एक्सपो (FACTEQ) 2026’ का भव्य आयोजन होगा।

इस चार दिवसीय मेगा इंडस्ट्रियल एक्सपो में 175 से अधिक प्रमुख एग्ज़िबिटर हिस्सा लेंगे। एक्सपो के दौरान मशीन टूल्स, मेटल कटिंग-फॉर्मिंग, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, मेट्रोलॉजी, स्मार्ट फैक्ट्री सॉल्यूशंस और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा।

उद्योग जगत को मिलेंगे आधुनिक समाधान IMTMA के महानिदेशक एवं CEO जिबाक दासगुप्ता ने आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज मैन्युफैक्चरर्स केवल मशीनें नहीं, बल्कि एंड-टू-एंड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन चाहते हैं। इस एक्सपो में होने वाले लाइव प्रदर्शन और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स से सीधा संवाद उद्यमियों को सही और लाभकारी निवेश निर्णय लेने में बेहद मदद करेगा।

MSME और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए बड़ा अवसर यह एक्सपो ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, इंजीनियरिंग, कैपिटल गुड्स और विशेषकर MSME सेक्टर के उद्यमियों के लिए नई तकनीक अपनाने, बिजनेस नेटवर्किंग बढ़ाने, नए सप्लायर्स खोजने और ग्लोबल टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप स्थापित करने का एक बेहतरीन मंच साबित होगा।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: