इनर व्हील क्लब का तीज समारोह

बरेली: इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर की ओर से होटल सीता किरण में स्नेह अधिष्ठापन, तीज एवं पदग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नीलू मिश्रा, विशिष्ट अतिथि रश्मि पटेल, भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार और पीलीभीत जिला पंचायत अध्यक्ष आस्था अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

समारोह के दौरान सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें रचना सक्सेना को प्रेसिडेंट, मोनिका शर्मा को वाइस प्रेसिडेंट, कामाक्षी शर्मा को सेक्रेटरी और सीमा प्रधान को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। चार्टर प्रेसिडेंट रचना सक्सेना ने क्लब की सामाजिक गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया, जबकि CGR बंदिता शर्मा ने सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।

सामाजिक सरोकार निभाते हुए क्लब की ओर से 10 जरूरतमंद स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म, एक बच्चे को पूरे वर्ष की फीस और एक व्यक्ति को बड़ी छतरी भेंट की गई। तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, डांस और भजन पेश कर समां बांध दिया।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)    

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: