दहेज के लिए महिला को जहर देकर मारने का आरोप,तहरीर
बहेड़ी एक विवाहिता की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की वजय से बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
जानकारी के अनुसार देवरनिया थाना क्षेत्र के गाँव राठ निवासी विजय पाल ने अपनी बेटी मृतका गीता देवी(25) की शादी चार साल पहले नगर के मोहल्ला गौटिया सिंह निवासी ज्वाला प्रसाद के बेटे विष्णु के साथ की थी। मृतका के भाई चन्द्र पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज़ भी दिया था। जिसके बाद अक्सर ससुरालजन दहेज़ कम लाने को लेकर ताने देते रहते थे। और दो लाख रुपए और लाने को लेकर प्रताड़ित करते थे। इस बीच महिला को एक बच्चा हुआ। जिसके बाद महिला को दो लाख रुपए और दहेज़ लाने की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। घर वालो को समझाकर उसने अपनी बहन को बीती 12 नवम्बर को ससुराल भेज दिया था। जिसके बाद ससुरालजन महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जिसकी थाने में तहरीर भी दी थी। 13 नवम्बर की रात किसी का फोन आया कि तुम्हारी बहन को ससुराल वालों ने मार दिया। मायके वालों के पहुँचने पर ससुरालजन फरार हो गए। जिसपर भाई ने पुलिस को सूचना कर गंभीर हालत में महिला को सीएचसी भर्ती कराया। जहाँ से उसे लखनऊ रेफर कर दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने बीते सप्ताह हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। लखनऊ एक मेडिकल कॉलेज में महिला की इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गयी।
बरेली से रोहिताश कुमार की रिपोर्ट !