एक मंच पर दिखीं परिवार की 5 पीढ़ियां

एक मंच, पांच पीढ़ियां: जब रिश्तों के प्यार और संस्कारों से सजी शाम

विशेष रिपोर्ट: अनिल बेदाग

मुंबई: विकासक दीपेश निरुपम द्वारा आयोजित एक विशेष पारिवारिक समारोह उस समय ऐतिहासिक और भावुक पलों का गवाह बन गया, जब एक ही मंच पर परिवार की पांच पीढ़ियां एक साथ नज़र आईं। नानी प्रेम देवी, उनकी पुत्री किरण श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, स्नेहिल और नन्हीं आश्री की एक साथ मौजूदगी ने पूरे वातावरण को आत्मीयता और पारिवारिक प्रेम से सराबोर कर दिया।

दादी के संस्कारों को मिला भावुक नमन समारोह का सबसे यादगार और भावुक पल तब आया, जब ग्याना निरुपम ने अपनी दादी के लिए लिखे सुंदर शब्द पढ़े। उन्होंने कहा कि दादी ने उन्हें जीवन के सच्चे संस्कार, बड़ों का आदर और परिवार की एकजुटता का महत्व सिखाया है। उनकी इस भावनात्मक प्रस्तुति को सुनकर वहां मौजूद सभी मेहमानों की आंखें नम हो गईं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मधुर भोजपुरी गीतों ने उत्साह और उमंग भर दी। दीपेश निरुपम की यह अनोखी पहल केवल एक पारिवारिक मिलन नहीं, बल्कि आज की नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई। यह ऐतिहासिक मिलन संदेश देता है कि परिवार की असली पूंजी संपत्ति नहीं, बल्कि आपसी प्यार और संस्कार हैं।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: