श्रद्धा कपूर ने किया शादी का खुलासा

Shraddha Kapoor Wedding: ‘स्त्री’ के घर जल्द बजेगी शहनाई? शादी के सवाल पर श्रद्धा ने दिया कन्फर्म जवाब, फैंस बोले- ‘दूल्हा राहुल मोदी ही होगा’

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे चुलबुली और पसंदीदा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की शादी का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है! कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी टॉप एक्ट्रेसेस के शादी के बंधन में बंधने के बाद, अब सबकी निगाहें श्रद्धा कपूर की डोली पर टिकी हैं। हाल ही में श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी को लेकर एक ऐसा कमेंट किया है, जिससे गलियारों में हलचल मच गई है।

“मैं करूंगी, ये विवाह करूंगी”

मंगलवार को श्रद्धा कपूर अपने ज्वेलरी ब्रांड का प्रमोशन कर रही थीं। इसी दौरान कमेंट सेक्शन में एक उत्साहित फैन ने पूछ लिया— “मैम, आप शादी कब कर रही हैं?” आमतौर पर सेलेब्स ऐसे निजी सवालों को टाल देते हैं, लेकिन अपनी सादगी के लिए मशहूर श्रद्धा ने मजेदार अंदाज़ में रिप्लाई किया— “मैं करूंगी, ये विवाह करूंगी।” श्रद्धा का यह जवाब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है और फैंस ने प्रपोजल्स की झड़ी लगा दी है।

क्या राहुल मोदी बनेंगे श्रद्धा के ‘पिया’?

रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर के दिल पर पिछले काफी समय से राहुल मोदी (Rahul Modi) का कब्जा है। राहुल मोदी पेशे से एक बेहतरीन लेखक हैं, जिन्होंने ‘प्यार का पंचनामा 2’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी सुपरहिट फिल्में लिखी हैं। साल 2024 में दोनों को कई बार डिनर डेट पर साथ देखा गया, जिसके बाद से इनके रिलेशनशिप की खबरें तेज हो गईं। हालांकि, श्रद्धा ने अभी तक अपने रिश्ते को ‘ऑफिशियल’ नहीं किया है।

प्रियंका चोपड़ा से भी ज्यादा है फैन फॉलोइंग

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता का आलम यह है कि इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ चुकी है। फैंस उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके सेंस ऑफ ह्यूमर और सादगी के दीवाने हैं।

वैलेंटाइन डे और ब्रेकअप पर श्रद्धा का ‘ज्ञान’

शादी के चर्चे के बीच श्रद्धा ने वैलेंटाइन डे पर होने वाले ब्रेकअप्स पर भी चुटकी ली। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि लोग वैलेंटाइन पर महंगे तोहफे देने के चक्कर में बजट बिगाड़ लेते हैं, इसलिए उन्होंने ऐसे गिफ्ट्स डिजाइन किए हैं ताकि किसी को अपनी ‘एफडी’ (FD) न तोड़नी पड़े।


facebook channel

 और अपडेट्स के लिए हमसे जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: