शेखपुरा: मुहर्रम पर शांति बैठक
शेखपुरा में मोहर्रम को लेकर सनैया में शांति समिति की बैठक
शेखपुरा (बिहार): आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अरियरी प्रखंड के सनैया पंचायत में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) सुश्री प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और मोहर्रम अखाड़ा लाइसेंसधारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
त्योहार आपसी मेलजोल और सौहार्द का प्रतीक: एसडीएम
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीम प्रियंका कुमारी ने जिलेवासियों और सनैया ग्रामवासियों से मोहर्रम पर्व को पारंपरिक आपसी मेलजोल, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार खुशियों और शांति का संदेश देते हैं, इसलिए इसे सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना हम सभी की सामूहिक और नैतिक जिम्मेदारी है।
उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने बैठक के माध्यम से स्पष्ट और कड़ी चेतावनी जारी की है कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने या किसी भी प्रकार का विवाद पैदा करने की कोशिश करने वाले तत्वों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा कानूनी नियमानुसार सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस प्रशासन अलर्ट, हर गतिविधि पर पैनी नजर
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राकेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में पूरी तरह सतर्क है और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह फैलने की बात सामने आती है, तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना पुलिस को दें।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अरियरी, अंचलाधिकारी (CO) अरियरी, अरियरी थानाध्यक्ष, स्थानीय मुखिया, सरपंच, पंचायत के सम्मानित सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
क्ति नशे की लत से ग्रस्त है, तो वह शेखपुरा में संचालित सरकारी नशा विमुक्ति केंद्र के माध्यम से अपना उचित इलाज कराकर इस लत से छुटकारा पा सकता है।”
इस गरिमामयी समारोह में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सहायक निदेशक श्वेता कौर, जिला खेल पदाधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
(गोपाल चन्द्र अग्रवाल,संपादक)
(एडिटर (Allrights Magazine)

शेखपुरा में नशा विमुक्ति समारोह!
