्शा्हाबाद पुलिस ने 25000 रूपये के इनामिया अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
शाहाबाद| धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित चल रहे एक महिला सहित दो इनामी अभियुक्तों को शाहाबाद पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। शाहाबाद पुलिस की यह बड़ी सफलता है। 27 अगस्त 2018 को न्यायालय के निर्देश पर पांच अभियुक्तों पर धोखाधड़ी करके भूमि का फर्जी बैनामा कराने का मुकदमा शाहाबाद कोतवाली में दर्ज किया गया था।

जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल थी। जिसमें अभियुक्त महेंद्र सिंह, जसवीर कौर, कमलजीत सिंह को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था परंतु कुलविंदर कौर एवं जसविंदर सिंह गिरफ्तारी से लगातार बच रहे थे और पंजाब फरार हो गए। इन पर पुलिस प्रशासन द्वारा पच्चीस-पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया गया था। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, योगेश कुमार सिरोही, सुनील कुमार सिंह एवं शिखा की टीम के साथ पंजाब फरार होने से पहले आंझी बस स्टेशन से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
लखनऊ से ब्यूरो चीफ राघवेंद्र सिंह,(राजू शर्मा) की रिपोर्ट !