सऊदी अरब:-दुनियाभर के दस लाख हज यात्रियों को ही 2022 के हज में शामिल होने की अनुमति मिलेगी,भारत के हज यात्रियों का कोटा अभी तय नहीं

बरेली (अशोक गुप्ता )- सऊदी अरब ने हज यात्रा 2022 के लिये कहा हैं कि वह इस साल के हज में भाग लेने के लिए सऊदी के अंदर और सऊदी मुल्क के बाहरी देशो के दस लाख हज यात्रियों को अनुमति देगा, महामारी प्रतिबंधों के बाद दो साल बाद यह की पहला मौका है जिसमें दुनियाभर के दस लाख आजमीन हज यात्रा में शामिल होंगे

सऊदी हज मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इस साल हज करने के लिए विदेशी और घरेलू दोनों तरह के दस लाख आजमीन को अधिकृत किया गया है।

इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक हज है सभी मुसलमान अपने जीवन में कम से कम एक बार हज करना चाहते हैं आमतौर पर दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा में हज यात्रा है। 2019 में लगभग 2.5 मिलियन लोगों ने भाग लिया।

लेकिन 2020 में कोरोनावायरस महामारी की शुरुआत के बाद, सऊदी अधिकारियों ने केवल 1,000 सऊदी में रहने वाले मुसलमानो को हज में शामिल होने की अनुमति दी थी।
2021की हज यात्रा में सऊदी हुकूमत ने लॉटरी के माध्यम से चुने गए कुल 60,000 पूरी तरह से टीकाकरण वाले नागरिकों और निवासियों को अनुमति दी थी।

2022 की हज यात्रा के लिये इस साल का हज,जो जुलाई के महीने में है जिसमें 65 वर्ष से कम आयु के आजमीन हो अनुमति मिलेगी,और जिनका टीकाकरण हुआ भी है वो ही इस साल हज पर जाएंगे सऊदी ने शनिवार को अपनी नए घोषणा में कहा गया है।

सऊदी अरब के बाहर से आने वालों को हज यात्रा के 72 घंटों के भीतर किए गए परीक्षण से नकारात्मक कोविड -19 पीसीआर परिणाम जमा करना होगा।

बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि सऊदी हुकूमत की ओर से हज यात्रा को लेकर नए घोषणा की गई,भारत से कितने आजमीन हज यात्रा पर जाएंगे अभी यह तय नही है हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की ओर से अभी कोई कोटा तय नही हुआ है,जल्द ही गाइडलाइन जारी होने की उम्मीद हैं,इस बार पूरे भारत से लगभग 92 हज़ार आजमीन ने आवेदन किया हैं जिसमें उत्तर प्रदेश सहित बरेली मण्डल के हज यात्रियों ने भी आवेदन कर रखा हैं सभी लोग रमज़ान के महीने की बरकत के चलते हज यात्रा के लिये भी दुआएं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: