राघव जुयाल का नया गाना हुआ रिलीज
राघव जुयाल के डांस, मस्ती और बीट्स का तगड़ा तड़का
मुंबई (अनिल बेदाग): ट्रेलर से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। लंदन की खूबसूरत और रंगीन लोकेशनों पर फिल्माया गया यह गाना राघव जुयाल और पूरी स्टारकास्ट की शानदार एनर्जी, आकर्षक विजुअल्स और दमदार कोरियोग्राफी से भरपूर है, जो दर्शकों को पैर थिरकाने पर मजबूर कर देता है।
अमित त्रिवेदी के जोशीले संगीत, कुमार के चुटीले बोल और जैस्मिन सैंडलस व सुधीर यादववंशी की दमदार आवाज़ ने इस गाने को एक परफेक्ट पार्टी एंथम का रूप दे दिया है।
जश्न और मनोरंजन से भरपूर है यह ट्रैक
प्रसिद्ध संगीतकार अमित त्रिवेदी के अनुसार, इस गाने का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा जीवंत संगीत तैयार करना था जिसे सुनते ही हर किसी का डांस करने का मन करे। यही वजह है कि ‘नच ले ललारिया’ फिल्म के हल्के-फुल्के, मनोरंजक और जश्न भरे अंदाज़ को पूरी तरह से पर्दे पर दर्शाता है।
टिप्स म्यूज़िक (Tips Music) के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो चुका यह गीत फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा रहा है।
30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
राघव जुयाल के फैंस के लिए यह फिल्म मनोरंजन का बड़ा डोज लेकर आ रही है। विवेक बी. अग्रवाल के कुशल निर्देशन में बनी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
- (गोपाल चन्द्र अग्रवाल,संपादक)
- (एडिटर (Allrights Magazine)

- क्यूब हाईवेज़ का ₹5000cr का IPO!
- https://wp.me/p9lpiM-OB1मजदूरों के लिए नई मुआव
