जनरल बोगी की बदहाली पर उठाए सवाल, सस्ती AC ट्रेनों का दिया सुझाव
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्रेन की इस जनरल बोगी का वीडियो देखकर सच में दुख हुआ। आखिर कब हमारे देश के गरीब और आम यात्रियों को ऐसी बेहद कठिन और अपमानजनक यात्रा से मुक्ति मिलेगी? रोज़गार और रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करने वाले इन यात्रियों की परेशानी को समझते हुए सरकार कोई ठोस और व्यावहारिक पहल क्यों नहीं करती? क्या देश के प्रमुख शहरों के बीच दिन में दो बार संचालित होने वाली, कम किराए की साधारण AC सीटिंग क्लास ट्रेनें शुरू नहीं की जा सकतीं? यदि 1000 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए ₹400–800 के आसपास किराए में सुरक्षित, स्वच्छ और पर्याप्त सीटों वाली AC सीटिंग कोच उपलब्ध कराई जाएं, तो लाखों यात्रियों को भीड़भाड़ और असुविधा से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
मेरा मानना है कि गरीब यात्रियों को केवल सस्ता सफर नहीं, सम्मानजनक, सुरक्षित और मानवीय यात्रा का अधिकार भी मिलना चाहिए। अतः @RailMinIndia को इस दिशा में गंभीरता से विचार करना चाहिए।
