दिल्ली प्रोटेस्ट: कंगना रनौत की चुप्पी पर एक्टर शार्दुल पंडित ने कसा तंज
एक्टर शार्दुल पंडित ने दिल्ली में हो रहे लड़कियों के प्रोटेस्ट को लेकर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत की चुप्पी पर तंज कसा है. एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं ‘अजी मैं कह रहा था कि कंगना जी का कोई बयान मैंने मिस तो नहीं कर दिया? बहुत दिन हो गया है उन्होंने कुछ बोला ही नहीं, दिल्ली में जो हो रहा है. देखिए जब कृति सेनन का एड आया था तब उन्होंने हमें भारतीय संस्कृति जरूर सिखाई थी. जब बच्चियों ने गलत बात बोली थी, जो उन्होंने बोली थी… तब भी उन्होंने बहुत कुछ बोला था, तो अब जब औरतों के खिलाफ अत्याचार हो रहा है, तब वो क्यों नहीं बोलीं.’

