पूर्णिया: मध्य रात्रि फहराया तिरंगा

पूर्णिया: मध्य रात्रि फहराया तिरंगा

पूर्णिया। शहर के ऐतिहासिक भट्ठा बाजार स्थित झंडा चौक पर 14 अगस्त की मध्य रात्रि को तिरंगा फहराने की अनूठी परंपरा इस साल भी देशभक्ति और उत्साह के साथ निभाई गई। यह ऐतिहासिक परंपरा देश की आजादी के समय यानी 14 अगस्त 1947 की आधी रात से लगातार चली आ रही है।

14 अगस्त 1947 की रात को जब ऑल इंडिया रेडियो पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का भाषण प्रसारित हुआ और भारत की स्वतंत्रता की औपचारिक घोषणा की गई, ठीक उसी समय स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह और उनके सहयोगियों ने झंडा चौक पर पहली बार तिरंगा फहराया था।

तब से लेकर आज तक हर साल 14 अगस्त की मध्य रात्रि को पूर्णियावासी इस गौरवशाली क्षण को दोहराते हैं और आधी रात को तिरंगा फहराकर आजादी के नायकों को नमन करते हैं।



गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: