नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान,
नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर युवक ने दी जान, पुलिस कर रही जांच
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां 43वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली।
गौरतलब है कि जिस बिल्डिंग से युवक कूदा है वह नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिंग है। उसकी 43वीं मंजिल से युवक के कूदकर सुसाइड करने की खबर जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
