मार्केट में आएगा नया ग्रीन टेक IPO

शेयर बाजार में मचेगी धूम! रीसाइक्लिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी CMR ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आ रहा है धांसू IPO

विशेष रिपोर्ट: अनिल बेदाग, मुंबई

मुंबई: भारत में तेजी से बढ़ते ग्रीन और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के बीच निवेशकों के लिए कमाई का एक बड़ा मौका आने वाला है। देश की बड़ी रीसाइक्लिंग कंपनियों में शुमार सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड (CMR Green Technologies Ltd) अपना बहुप्रतीक्षित आईपीओ (IPO) लेकर आ रही है। अगर आप भी आईपीओ मार्केट में पैसा लगाने का मौका ढूंढ रहे हैं, तो डायरी में तारीखें नोट कर लीजिए।

यह आईपीओ 3 जून 2026 को खुलेगा और 5 जून 2026 तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा।

💰 प्राइस बैंड और डिस्काउंट (Key Highlights):

  • शानदार प्राइस बैंड: कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 182 रुपये से 192 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है।

  • कर्मचारियों के लिए बंपर छूट: कंपनी के कर्मचारियों को प्रति शेयर 18 रुपये की विशेष छूट मिलेगी।

  • लोट साइज: निवेशक न्यूनतम 78 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 78 के गुणकों (Multiples) में बोली लगा सकेंगे।

  • एंकर इन्वेस्टर्स: एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 2 जून 2026 को एक दिन के लिए खुलेगी।

पूरी तरह से ‘ऑफर फॉर सेल’ आधारित है इश्यू

यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित है, जिसके तहत कुल 3.28 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। इसमें प्रमोटर मोहन अग्रवाल, उनके समूह से जुड़े एचयूएफ और निवेशक विक्रेता ‘ग्लोबल स्क्रैप प्रोसेसर्स लिमिटेड’ अपनी हिस्सेदारी का एक भाग बाजार में उतारेंगे। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 25 करोड़ रुपये तक का विशेष आरक्षण भी रखा है, जो बेहद सकारात्मक संकेत है।

कंपनी के इक्विटी शेयरों को BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर सूचीबद्ध (List) करने का प्रस्ताव है, जिसमें बीएसई को नामित स्टॉक एक्सचेंज बनाया गया है।

सर्कुलर इकोनॉमी और ग्रीन मेटल का बढ़ता क्रेज

बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत आने वाले इस आईपीओ में योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित है। वहीं, घरेलू म्यूचुअल फंड्स, जीवन बीमा कंपनियों और पेंशन फंड्स के लिए भी विशेष आरक्षण रखा गया है, जो इस इश्यू की मजबूती को दिखाता है।

आज के समय में जब पूरी दुनिया और सरकार का जोर पर्यावरण अनुकूल (Eco-Friendly) और रीसाइक्लिंग आधारित कारोबारों पर है, ऐसे में सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज़ का यह आईपीओ बाजार में बड़ा धमाका कर सकता है। अब देखना यह होगा कि लिस्टिंग के दिन यह शेयर निवेशकों को कितना मुनाफा कमा कर देता है।


गोपाल चन्द्र अग्रवाल,सीनियर एडिटर

(Allrights Magazine)


भारत बनेगा फिजिक्स का ग्लोबल हब!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: