गुरुग्राम विकास की नई योजनाएं तैयार

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के तेज गति से हो रहे विस्तार को ध्यान में रखते हुए शहर के विकास की योजनाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने शहर में बेहतर सड़कों एवं यातायात व्यवस्था के साथ खेल, मनोरंजन तथा नागरिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

“गुरुग्राम को आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण शहर के रूप में विकसित करने के लिए मौजूदा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आने वाले वर्षों की जरूरतों का भी समुचित आकलन किया जाए।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: