नवाबगंज: दहेज के लिए विवाहिता पीटी
1. नवाबगंज में दहेज उत्पीड़न का मामला ⚖️
न्यूज़: थाना नवाबगंज क्षेत्र के रतनानंदपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता शमा का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये नकद और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। गुरुवार को हुई मारपीट के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।
2. पति और ससुरालियों समेत 8 पर FIR 👮♂️
न्यूज़: पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति शाहिद, सास, ससुर और ननद समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शमा का विवाह वर्ष 2019 में बहेड़ी क्षेत्र के शाहिद के साथ हुआ था। आरोप है कि दो बेटियों के जन्म के बाद ससुराल वालों का व्यवहार और भी क्रूर हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
मुंबई (अनिल बेदाग)
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

