BNR इन्फ्रा: ₹35 करोड़ की संपत्ति जब्त

1. रिलायंस ग्रुप पर ED का बड़ा शिकंजा ⚖️

न्यूज़: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां कुर्क की हैं । ये संपत्तियां दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी और गोवा सहित कई राज्यों में फैली हैं । इस ताजी कार्रवाई के साथ ही अनिल अंबानी ग्रुप की अब तक कुल 16,310 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है ।

 

2. शेल कंपनियों के जरिए फंड की हेराफेरी 🕵️‍♂️

न्यूज़: जांच में खुलासा हुआ कि रिलायंस की इन कंपनियों ने बैंकों से भारी सार्वजनिक धन जुटाया था, जिसमें से 11,000 करोड़ रुपये से अधिक एनपीए (NPA) में बदल गए । इस धन को रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर जैसी ग्रुप कंपनियों में डायवर्ट करने के लिए बड़ी संख्या में ऐसी शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया गया, जिनका कोई वास्तविक व्यवसाय नहीं था ।

 

3. बीएनआर इंफ्रा पर हैदराबाद ED की कार्रवाई 🏗️

न्यूज़: हैदराबाद में ईडी ने बीएनआर इंफ्रा एंड लीजिंग और एलीट इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले में 35.05 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं । इन कंपनियों पर आरोप है कि इन्होंने जाली दस्तावेज और विवादित जमीनों को गिरवी रखकर एसबीआई (SBI) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र से करोड़ों रुपये का कर्ज लिया था ।

 

4. फर्जी बैंक गारंटी और साजिश का खुलासा 🔍

न्यूज़: जांच में पाया गया कि आरोपियों ने खेती की जमीन को गैर-कृषि बताकर और जाली निर्माण समझौते दिखाकर बैंकों को धोखा दिया । एसबीआई से 1 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी भी फर्जी तरीके से भुनाई गई । इस धोखाधड़ी से बैंकों को लगभग 35 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है


गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: