आज फिर से दिल्ली-NCR में तेज आंधी-बारिश की संभावना, सक्रिय होगा कमजोर पड़ा मानसून
देश में दक्षिण-पश्चिम से चला मानसून चंद रोज की तेजी के बाद कमजोर पड़ गया है। इसके अगले पांच-छह दिनों में फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। मानसून की स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हवाओं के चलते की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, न केवल दिल्ली-एनसीआर बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी हल्की बारिश होगी और धूल भरी आंधी चलेगी।
हरियाणा में पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, हिसार सहित कई स्थानों पर रविवार को जमकर बारिश हुई। कैथल में तो बारिश का पानी विभिन्न इलाकों में भर गया। मुख्य सड़कों पर भी कई फीट पानी भर गया। कुरुक्षेत्र में भी सड़कों पर पानी भर गया।
Image Source : Google