कौशांबी के स्पा सेंटर पर पुलिस का बड़ा छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़;
डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल ने सोमवार रात कौशांबी थाना क्षेत्र में स्पा सेंटरों में छापामारी की। इस दौरान स्पा सेंटरों में देह व्यापार होता पाया गया।
मौके से पुलिस टीम ने करीब छह महिलाओं को रेस्क्यू कराया और करीब 11 आरोपितो को हिरासत में लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिरासत में स्पा सेंटर के संचालक
डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल ने बताया कि कौशांबी क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस सूचना पर टीम गठित कर छपामारी की गई। इस दौरान पाया गया कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था।

मौके से पूछताछ के बाद महिलाओं को रेस्क्यू कराया गया। स्पा सेंटरों के संचालकों समेत अन्य 11 को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी को थाने लाया गया है।
बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद
महिलाओं के स्वजन को सूचना दी गई है। तीनों स्पा सेंटरों से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं हैं। डीसीपी का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
