लखनऊ : 33 हजार की बड़ी लाइन का तार टूटने से अमांपुर कस्बे में पांच घंटे से बिजली आपूर्ति ठप।

33 हजार की बड़ी लाइन का तार टूटने से अमांपुर कस्बे में पांच घंटे से बिजली आपूर्ति ठप।
विधुत विभाग की लापरवाही की वजह से और  रात में मच्छरों के प्रकोप के चलते लोग जगराता करने को मजबूर है।
अमांपुर । कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र में बीते कई दिनों से गड़बड़ाई विधुत व्यवस्था बुधवार को भी धड़ाम हो गई। 33 हजार की बड़ी लाइन का तार टूटने से शाम 5 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है।  भीषण गर्मी और उमस में रहना मुश्किल हो रहा है। वही विधुत विभाग की लापरवाही की वजह से आमजन परेशान है। बुधवार की शाम से बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिससे उपभोक्ताओं के जरूरी कामकाज प्रभावित हुए। गर्मी में जहां लोगों का पंखे कूलर के बिना रहना मुश्किल हो रहा है। वही घरों और दूकानों में लगे इन्वर्टर भी जबाव दे गए। जिससे बच्चे व बुजुर्ग भीषण गर्मी से परेशान है। वही लोगों को दैनिक उपयोग की जरूरतों का सामना करना पड रहा है। कस्बे में मरम्मत के नाम पर विधुत विभाग की कई दिनों से कटौती लगातार जारी है। 33 हजार की बड़ी लाइन का तार टूट जाने से मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में विधुत जब चाहे तब बिजली कटौती कर दे रहा है। बुधवार शाम 5 बजे से कस्बा की बिजली गुल हो गई। बिजली जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से किसान जहां मवेशियों के लिये चारा तक नहीं काट पाए। वहीं, पेयजल की समस्या भी पैदा हुई। कस्बे में भी इलैक्ट्रॉनिक्स सामान के दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। विधुत उपकेन्द्र अमांपुर का सीयूजी नम्बर बंद जा रहा है। वही जेई राजपाल सिंह से फोन पर बात नही हो पा रही है। उनका नम्बर आउट ऑफ सर्वेश आ रहा है। खबर लिखे जाने तक कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र की विधुत आपूर्ति बहाल नही हो सकी है।
राघवेन्द्र सिंह आल राईट न्यूज़ लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.