लखनऊ : महादेवा विधानसभा विधायक रवि सोनकर ने बाढ़ ग्रस्त लोगों को बांटी राहत सामग्री
महादेवा विधानसभा विधायक रवि सोनकर ने बाढ़ ग्रस्त लोगों को बांटी राहत सामग्री
कलवारी, बस्ती। बहादुरपुर विकास क्षेत्र के कचूरे घाट पुल के पास बुधवार को महादेवा विधायक रवि सोनकर नें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार चौधरी की मौजूदगी में जरूरत मंद परिवारों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक द्वारा कचूरे, इटैली व रमवापुर गाँव के बाढ़ प्रभावित 294 लोगों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया।
मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रवि सोनकर ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि बाढ़ की विभीषिका से किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति बन गई है। किसानों की लगाई हुई धान आदि की फसल पूरा बर्बाद हो चुकी है। जिसे लेकर मोदी सरकार गंभीर है। विधायक नें बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस दौरान तहसीलदार सदर पवन कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार नगर सर्किल प्रियंका त्रिपाठी, मो. आलम, मोहंती दूबे, श्रुति अग्रहरि, दिलीप शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष परमानन्द सिंह, राजस्व से दिनेश पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद, विद्या सागर वर्मा, राम सिंगार, अविनाश सिंह, अमित पटेल, आशीष गुप्ता, विक्रम, निहारिका द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

राघवेन्द्र सिंह आल राईट न्यूज़ लखनऊ