महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध एक गंभीर समस्या है, जिस रोकने की आवश्यकता है।
इसके लिए कई संस्थाएं प्रयास भी कर रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने बेतुका बयान दिया है। महिला आयोग की सदस्य द्वारा दिए इस बयान के बाद हंगामा मच गया है। दरअसल, उन्होंने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध बढ़ने के पीछे मोबाइल फोन को जिम्मेदार बताया है।