अश्लील हरकत,डराने ,धमकाने व एक करोड़ के घूस मामले में डॉक्टर शिशिर अग्रवाल को करनाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔹करनाल जिला जज ने खारिज की जमानत, भेजे गए जेल
बहराइच।कहते है डॉक्टर धरती पर भगवान के रूप में होते है।लेकिन वही डॉक्टर जब हैवान बनकर सामने आए तो फिर डॉक्टरी पेशा से लोगो का विश्वास उठना लाजिमी हो जाता है।शहर के प्रतिष्ठित चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. महेश अग्रवाल के पुत्र डॉ. शिशिर अग्रवाल इन दिनों चर्चा में है।करनाल पुलिस ने डॉक्टर शिशिर को महिला डॉक्टर से अश्लील हरकत करने व सिविल लाइन करनाल महिला थाने की एसएचओ कविता रानी को डराने,धमकाने और एक करोड़ की घूस पेशक़श मामले में अन्तोगत्वा गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।वही सूत्रों की माने तो डॉक्टर शिशिर की जमानत अर्जी भी खारिज हो गयी है और जेल की ओर रवाना कर दिया गया है।उल्लेखनीय हो कि पिछले महीने 08 अक्टूबर को एक महिला डॉक्टर ने सिविल लाइन करनाल थाने में शहर के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. शिशिर अग्रवाल पर अश्लील हरकते सहित विभिन्न धाराओं में केस करनाल एसपी गंगा राम पुनिया के निर्देश पर दर्ज किया गया था।मुकदमा दर्ज होने के बाद करनाल थाने की महिला थाना प्रभारी कविता रानी के नेतृत्व में डॉक्टर शिशिर की गिरफ्तारी के लिए जिले में आई थी।लेकिन आरोपी डॉक्टर उस समय शहर से फरार था।महिला थाना प्रभारी ने उक्त प्रकरण में नोटिस उनके पिता को तामील कराई थी।इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने महिला थाना प्रभारी पर अपना नाम हटवाने के लिए दबाव बनाया जाया लगने लगा।आरोपी डॉक्टर यही नही रुका उसने महिला थाना प्रभारी कविता रानी को घूस के रूप में एक करोड़ रुपये की पेशकश भी कर दी।इन सबके बाद उक्त दोनों प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन करनाल थाने की पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।जहां पर आरोपी डॉक्टर की जमानत जिला न्यायालय से खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।वही इसकी भनक जिले में खबरनवीसों ,न्यूज़ चैनलो या आम जनता को भी नही हो पाई।यह खबर लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद ब्यूरो प्रमुख भाग्योदय संदेश को मिली तो बारीकी से संवाददाता ने इस पूरे प्रकरण की गहन छान बीन की।भाग्योदय संदेश ब्यूरो प्रमुख सचिन श्रीवास्तव ने पीड़ित महिला डॉक्टर के वकील राजीव शर्मा से बात की तो उन्होंने इस मामले की पुष्टि की और बताया कि डॉक्टर शिशिर अग्रवाल काफी दिनों से जेल में है।और इसकी जमानत करनाल जिला सत्र न्यायधीश ने खारिज कर दी है।साथ ही करनाल के रिपोर्टर ने भी इस मामले की पुष्टि की है।
(बॉक्स में)
🔹इस मामले में क्या कहते है करनाल पुलिस अधीक्षक
करनाल एसपी गंगा राम पुनिया ने इस मामले में बताया कि आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस पर 506,509 ,पीसी एक्ट और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।इन दोनों मामले में शिशिर की गिरफ्तारी हुई है।श्री पुनिया ने बताया कि करनाल पुलिस ने डॉक्टर के बहराइच आवास पर छापा मारा था,लेकिन वो भाग खड़े हुए थे।उनके पिता को नोटिस वारंट तामील कराया गया था।इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने महिला थाने की एसएचओ कविता मीना को एक करोड़ की घूस की पेशकश करने के साथ अश्लील मैसेज भी भेजकर उन्हें डराया धमकाया भी था।
लखनऊ से ब्यूरो चीफ राघवेंद्र सिंह की रिपोर्ट !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: