गीतों एवम राधा कृष्ण से फूलों से खेल मनाया होली उत्सव

बरेली। ‘कायस्थ चेतना मंच’ के होली प्रोग्राम में महिलाओं द्वारा गाये गए होली गीतों एवम राधा कृष्ण से फूलों से होली खेलकर होली उत्सव मनाया गया।

कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में हरूनगला स्थित जय शीला वैंकट हाल में हुए होली कार्यक्रम में कोविड नियम का पालन कर केंद्रीय श्रममंत्री संतोष गंगवार, बीजेपी शहर विधायक अरुण कुमार सक्सेना, हिंदूवादी नेता गुलशन आनन्द, नगर निगम में पार्षद सतीश कातिब, गौरव सक्सेना, अनुपम चमन, रमेश जैन, आदेश प्रताप सिंह आदि की उपस्थिति रही।

संरक्षक पवन सक्सेना, महासचिव अमित सक्सेना , बरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, अखिलेश सक्सेना और कोषाध्यक्ष पूजा सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर होली मिलन समारोह शुरू कराया गया।।

श्रीमती रितु सक्सेना, मीरा मोहन और कीर्ति सक्सेना द्वारा चित्रगुप्त बंदना की गई। उसके बाद कायस्थ चेतना मंच की महिला सदस्य पूजा सक्सेना, शकुन सक्सेना, पल्लवी सक्सेना, रजनी सक्सेना, शालिनी जौहरी, चित्रा जौहरी, शशि सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना द्वारा होली के गीतों को गाया गया । कार्यक्रम का स्वागतीय संचालन उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना एवम मंच संचालन अमित सक्सेना विंदु ने किया। कार्यक्रम में मुकेश जौहरी आर्केस्ट्रा द्वारा होली के रंगारंग कार्यक्रम पेश किये गये।

कार्यक्रम में शिव कुमार बरतरिया, डॉ शिव कुमार, बरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, महानगर अध्यक्ष वी के सक्सेना, चंद्र भूषण शील, सतेंद्र सक्सेना एडवोकेट, आदित्य सक्सेना, सुधीर मोहन, राजीव मोहन, राजीव कमल, बी के खरे , उन्मुक्त शील, रमन सक्सेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त अध्यक्ष संजय सक्सेना ने किया। कूपन में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

 

बरेली से निर्भय सक्सेना की रिपोर्ट !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: