जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक: 25 वर्षों की अनवरत यात्रा!
वडनगर से काशी तक, यह केवल यात्रा नहीं, देशसेवा के संकल्प का महायज्ञ है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की यात्रा की यह झलक आज युवा शक्ति और आम नागरिकों की भागीदारी में दिख रही है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और जोश से भरी बाइक रैलियां, हर प्रयास जनसेवा से राष्ट्रसेवा के उसी संकल्प का प्रतिबिंब है।
भारत के लिए कुछ करने का यह संकल्प, अथक प्रयासों से नए भारत के सपने को सींच रहा है।
