आक्रोश’ से ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ तक: फिर आमने-सामने होंगे अजय देवगन और जयदीप अहलावत

‘आक्रोश’ से ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ तक: फिर आमने-सामने होंगे अजय देवगन और जयदीप अहलावत
विजय की कहानी बनाम राजवीर की पड़ताल, ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ में होगा दमदार टकराव
सालों बाद अजय देवगन संग लौटे जयदीप अहलावत, बोले- ‘असली दूरी वहीं है’
मुंबई (अनिल बेदाग): ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी अब अपने अंतिम अध्याय ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे, जबकि जयदीप अहलावत अपराध शाखा के अधिकारी राजवीर सिंह तोमर की भूमिका निभा रहे हैं। विजय की बनाई कहानी और राजवीर की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश के बीच होने वाला टकराव फिल्म का अहम आकर्षण है।
जयदीप के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि वह कई वर्षों बाद अजय देवगन के साथ फिर काम कर रहे हैं। दोनों ने इससे पहले ‘आक्रोश’ में साथ काम किया था। अपने इस सफर को याद करते हुए जयदीप ने कहा कि यह उनके लिए पूरे सफर के एक चक्र के पूरा होने जैसा है। उन्होंने कहा, “मैं इसे सिर्फ बीते वर्षों की संख्या के रूप में नहीं देखता। मैं उस व्यक्ति के बारे में सोचता हूं जो ‘आक्रोश’ के समय था और उस व्यक्ति के बारे में जो मैं आज हूं। असली दूरी वहीं है।” जयदीप ने अजय के संयमित अभिनय और दृश्य व किरदार पर उनके भरोसे की भी तारीफ की। अभिषेक पाठक निर्देशित यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: