सभी लोग बच्चों के नाम पर पीपल, नीम, बरगद को पौधारोपण करें : सतीश

बरेली। परिवार में अपने या बच्चो के जन्म दिवस पर अगर हम एक नीम पीपल, बरगद जैसे पौधों का पौधरोपण कर उसकी सेवा करे तो अपने कॉलोनी, नगर ही नहीं देश मे भी ऑक्सीजन का संकट हमेशा को दूर हो जाएगा।

साथ ही कोरोना काल मे अपनो को गवां चुके लोगो की याद में एक पौधा सभी लोग अवश्य लगाएं। यह बात पार्षद सतीश चंद कातिब ने कही।

कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में राजेन्द्र नगर पी. डव्लू. डी. पार्क में आज नीम, पीपल बरगद आदि का पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर संजय सक्सेना, पार्षद सतीश चन्द्र सक्सेना कातिब, पार्षद शशी सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच महिला जिला अध्यक्ष और पूर्व पार्षद माया सक्सेना, महिला महानगर अध्यक्ष मीरा मोहन, महासचिव अमित सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन, अशोक सक्सेना, अतुल सक्सेना आदि ने पौधरोपण किया।

पौधरोपण करने के बाद कोरोना काल में सर्वाधिक जनसेवा करने पर पार्षद सतीश चन्द्र सक्सेना कातिब और माया सक्सेना को कायस्थ चेतना मंच के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

 

 

बरेली से निर्भय सक्सेना की रिपोर्ट !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: