ED की बड़ी कार्रवाई: 19 ठिकानों पर छापे
1. रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप पर कार्रवाई ⚖️
न्यूज़: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 581.65 करोड़ रुपये की 31 अचल संपत्तियां कुर्क की हैं । ये संपत्तियां दिल्ली, महाराष्ट्र, गोवा और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में स्थित हैं । इस ताजी कार्रवाई के बाद रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप की अब तक कुल 16,310 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है ।
2. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में करोड़ों का घोटाला 🏦
न्यूज़: ईडी के चंडीगढ़ जोनल ऑफिस ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े 597 करोड़ रुपये के घोटाले में चंडीगढ़, मोहाली और बेंगलुरु सहित 19 स्थानों पर छापेमारी की है । यह मामला हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ नगर निगम के सार्वजनिक धन के गबन से जुड़ा है । जांच में सामने आया कि फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए रखे गए सरकारी फंड को बिना अनुमति के शेल संस्थाओं और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में डायवर्ट कर दिया गया था ।
3. जालसाजी का तरीका और बरामदगी 🕵️♂️
न्यूज़: आईडीएफसी घोटाले में शामिल पूर्व बैंक कर्मचारी रिभव ऋषि और बिल्डर विक्रम वाधवा ने आभूषण विक्रेताओं और फर्जी कंपनियों के माध्यम से पैसों की हेराफेरी की । ईडी ने इस मामले में अब तक 90 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है । वहीं, रिलायंस ग्रुप के मामले में जांच में पाया गया कि 11,000 करोड़ रुपये से अधिक का सार्वजनिक धन एनपीए (NPA) में बदल गया, जिसे शेल संस्थाओं के जरिए डायवर्ट किया गया था
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

